-
Advertisement

Himachal में Congress संगठन पैरालाइज्ड, Sukhu के Minister ने अपनी ही पार्टी पर फोड़ा बम
Himachal Congress : हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार (Sukhwinder Singh Sukhu Sarkar)में कृषि मंत्री चंद्र कुमार (Agriculture Minister Chandra Kumar)ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। चंद्र कुमार का कहना है कि हिमाचल में कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड (Congress organization paralyzed)हो गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन साथ-साथ चलते है। सरकार चलाने के लिए संगठन अहम होता है। मगर हिमाचल में तीन महीने से कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर रखा है। नए संगठन के गठन को लेकर अभी तक हाईकमान (High Command) के कोई आदेश नहीं आए। इन चीजों को गंभीरता से लेना चाहिए। जब हमारा संगठन (organization) मजबूत नहीं होगा तो कांग्रेस भी मजबूत नहीं होगी।
कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा
दिल्ली में कांग्रेस की हार को लेकर चंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में चुनाव गंभीरता से नहीं लड़ा। कृषि मंत्री चंद्र कुमार(Agriculture Minister Chandra Kumar) ने कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जब चुनाव सिर पर आ जाता है तो कांग्रेस उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारती है। दिल्ली के चुनावी नतीजे (Delhi election results) निराशाजनक है और कांग्रेस पार्टी ने बड़े उदासीन रवैये से ये चुनाव लड़े। हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग की। तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नया संगठन खड़ा नहीं किया गया। पार्टी नेता बार बार नया संगठन बनाने का आग्रह कर रहे है।