-
Advertisement
NDA में पहली बार 17 लड़कियां हुई शामिल, पासिंग आउट परेड में दिखी नारी शक्ति की झलक
NDA Passing Parade 2025: पुणे के खड़कवासला स्थित एनडीए परिसर में आज ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। एनडीए के इतिहास में पहली बार पास आउट 17 महिला कैडेट के पहले बैच को ग्रेजुएट की डिग्री दी गई। पासिंग आउट परेड में नारी शक्ति की झलक देखने को मिली। इसमें कैडेट्स के अभिभावकों को भी बुलाया गया था। ये सभी इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स जॉइन करेंगी। अकादमी में आयोजित 148वें एनडीए कोर्स के दीक्षांत समारोह के दौरान कम से कम 339 कैडेटों को डिग्री प्रदान की गई। परेड में पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह शामिल हुए।
नारी शक्ति को नमन! 🇮🇳
मोदी सरकार की सशक्त नीतियों का प्रतिफल है कि पहली बार NDA के 148वें कोर्स से 17 महिला कैडेट्स ने पास आउट होकर इतिहास रच दिया।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे की यह पासिंग आउट परेड बनी सशक्त भारत की नई पहचान।
जय हिन्द! #NariShakti #WomenInUniform pic.twitter.com/eu5p5sgAVI
— Gautam Dak (@DakMla) May 30, 2025
नई संभावनाओं की शुरुआत
परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच पास आउट हो रहा है। नारी शक्ति को सलाम है। वीके सिंह ने कहा कि यह लड़कियों के लिए एक नई संभावनाओं की शुरुआत है। उन्होंने परेड की सलामी भी ली और 3 कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स मेडल दिए।
डिवीजन कैडेट श्रीति दक्ष ने रचा इतिहास
डिवीजन कैडेट श्रीति दक्ष ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह बीए स्ट्रीम में प्रथम रैंक हासिल करने के लिए सिल्वर मेडल और चीफ ऑफ एयर स्टाफ ट्रॉफी प्राप्त करने वाली पहली महिला कैडेट बनी। 2021 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संघ लोक सेवा आयोग (वढरउ) ने पहली बार महिलाओं को एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी। इसके पहले इस परीक्षा में महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति नहीं थी।
पंकज शर्मा

