-
Advertisement
मुझे आप दोनों पर गर्व है…सीजफायर पर बोले ट्रंप- लाखों लोग मारे जा सकते थे- कश्मीर पर कही ये बात
India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए सीजफायर समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि दोनों देशों की आपसी सहमति से समझौता किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इस बात की भी खुशी है कि इस ऐतिहासिक फैसले में अमेरिका ने मदद की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि मुझे भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व पर बहुत गर्व है, जिन्होंने अपनी ताकत, बुद्धिमता और हिम्मत से यह समझा कि अब तनाव को रोकने का समय है, जो लाखों लोगों की मृत्यु और विनाश का कारण बन सकता था। लाखों निर्दोष लोग मर सकते थे! आपके इस साहसी कदम ने आपकी विरासत को और मजबूत किया है।

ट्रंप ने आगे लिखा-मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसी फैसले तक पहुंचने में आपकी मदद कर सका। हालांकि, इस पर ज्यादा बात नहीं हुई, लेकिन मैं दोनों देशों के साथ व्यापार को बढ़ाने जा रहा हूं। इसके अलावा, मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करूंगा कि क्या “हजार साल” बाद कश्मीर के मुद्दे का कोई समाधान निकाला जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को इस शानदार काम के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मिले!
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। मामले पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने और स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया। हालांकि, 4 दिन के बाद सीजफायर की घोषणा करने से पहले भारत ने पाकिस्तान के कमर तोड़ दी थी। भारतीय वायुसेना ने बीते 4 दिनों पाकिस्तान के लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया। इसके अलावा उसके 3 एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमला कर उनके हौसले पस्त कर दिए।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

