-
Advertisement
विवाद के बाद कंपनी ने वापस लिया गया कृति सेनन का राखी ऐड,कपड़ों को लेकर मचा था बवाल
Kriti Sanon’s Rakhi add: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने एक नए रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गई हैं। विज्ञापन में कृति के परिधान (आउटफिट) को लेकर बढ़ते विवाद और सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग के बाद, संबंधित ज्वैलरी कंपनी ने इस ऐड को यूट्यूब सहित अपने सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है।
क्या था पूरा विवाद?
हाल ही में एक मशहूर ज्वैलरी ब्रांड ने रक्षाबंधन के मौके पर एक विशेष विज्ञापन जारी किया था, जिसमें कृति सेनन सफेद रंग की ब्रालेट पहने नजर आ रही थीं। विज्ञापन में वह अपने भाई और एक पालतू कुत्ते (Pet Dog) को राखी बांधती दिखीं। त्योहार के इस ऐड में कृति सेनन के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और इसे भारतीय परंपराओं के विपरीत बताया। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई हस्तियों ने भी इस विज्ञापन की तीखी आलोचना की थी।
कंपनी ने वापस लिया ऐड, जारी किया स्पष्टीकरण
विवाद बढ़ता देख 26 अगस्त को कंपनी ने इस ऐड को पूरी तरह से वापस ले लिया। कंपनी ने सोशल मीडिया पर सफाई पेश करते हुए कहा-भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति हमारे मन में सर्वोच्च सम्मान है। एक ब्रांड के रूप में, हम हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के पलों का जश्न मनाने में विश्वास करते हैं। इस बार हम अपने पालतू जानवरों के प्रति भी प्यार और उत्सव को शामिल करना चाहते थे।”कंपनी द्वारा ऐड हटाए जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
