-
Advertisement
थुरल के अग्निवीर नवीन कुमार लेह में गई जा#न, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आए
Himachal News: हिमाचल के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। द्रास लेह में तैनात अग्निवीर नवीन कुमार ड्यूटी के दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई।
गांव हलू का रहने वाले थे नवीन
बलिदानी जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात नवीन कुमार (25) पुत्र स्व. राज मल गांव हलू, थुरल के रहने वाले थे। सुलह से बीजेपी विधायक विपिन सिंह परमार ने नवीन कुमार की मौत पर शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

नवीन कुमार के परिवार में उनकी माता अजुध्या देवी, बहन शिवानी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहनोई मुनीष कुमार हैं। नवीन के पिता भी 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिनका पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है। नवीन कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव में पहुंचेगा।
रविंद्र

