-
Advertisement
जवाली के विश्रामगृह में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पात, गंदगी फैलाई, तोड़ डाला फर्नीचर
Himachal News: जवाली। जल शक्ति विभाग जवाली के विश्रामगृह में कुछ शरारती तत्वों द्वारा हुड़दंगबाजी करने व विश्रामगृह के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाने का मामला उजागर हुआ है। इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिन में देखा जा सकता है कि किस तरह से विश्रामगृह में उत्पात मचाया गया।

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया है कि यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार रात को विश्रामगृह में बिना अनुमति लिए आए हुए थे तथा उन्होंने विश्रामगृह में शराब-मीट का सेवन किया तथा गंदे हाथ सोफे इत्यादि से साफ किए हैं जिससे सोफे गंदे हो गए हैं। शराब की बोतलों को तोड़कर फैंका गया है तथा कपड़े भी फाड़ कर फैंके हैं। इसकी जानकारी विश्रामगृह के कर्मियों ने मुझे दी है। इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
थाना जवाली में शिकायत दर्ज
अजय शर्मा ने बताया कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है तथा इसकी थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेस्ट हाउस में हुड़दंगबाजी सहन नहीं की जाएगी।
रविंद्र चौधरी

