-
Advertisement
घुमारवीं के कसोल में आईटीआई के 2 प्रशिक्षुओं की खड्ड में डूबने से मौत
बिलासपुर। जिले के घुमारवीं थाना अंतर्गत कसोल गांव के समीप 2 युवकों की खड्ड में डूबने से मौत (2 Youth Drowned In A Rivulet)हो गई। मृतक युवक एक निजी आईटीआई के उन प्रशिक्षुओं (ITI Trainees) में शामिल थे, जो मोरसिंघी क्षेत्र में बिजली की फिटिंग के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षु कसोल में खड्ड की तरफ चले गए। इसमें से 2 प्रशिक्षु खड्ड में नहाने के लिए उतर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों को उनके साथियों ने खड्ड में उतरने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। मृतकों की पहचान प्रिंस (20) पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव डंगार व युवराज पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव कोटला(बनोहा) बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए है, जिन्हें सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है।
यह भी पढ़े:कुल्लू: बेकाबू कार सड़क पर पलटी; एक की मौत, दूसरा घायल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

