-
Advertisement
ब्रेकिंगः कांगड़ा के नंदरूल में डूबे दो युवक, हरियाणा के रहने वाले थे दोनों
Last Updated on May 19, 2023 by sintu kumar
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कांगड़ा के निकटवर्ती नंदरुल पंचायत में दो युवकों के डूबने से मौत। ये दोनों युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों नंदरुल पंचायत के एक बैंक में कारपेंटर का काम करने आए थे। इसी बीच दोनों नहाने के लिए नदरूल खड्ड में गए और दोनों डूब गए।
लोगों की सूचना पर कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों ने खड्ड में से दोनों युवकों के शव निकाल लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े:घर लौटते वक्त गिरी कार, शिक्षक की मौके पर गई जान