-
Advertisement
सड़क पर जा रहे थे 2 लोग तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर निकले प्रा#ण
Sirmaur Accident: सिरमौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिला के कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:50 बजे दो लोग सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
