-
Advertisement
चौपाल में हुए 2 दर्दनाक हादसेः 2 लोगों की गई जान, एक गंभीर घायल
Last Updated on October 10, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल उपमंडल में दो दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन हादसों में दो लोगों की जान चली गई जबकि एक घायल है। घायल को उफचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। ये दोनों हादसे एक की जगह पर मात्र दस मिनट के अंतराल में हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले दो लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- बाइक पर लेकर जा रहा था चरस की खेप, रास्ते में पुलिस ने धर लिया
जानकारी के अनुसार चौपाल उपमंडल में नेरवा- देईया रोड पर गिल्लड़ नाला नामक स्थान पर एक वाहन (HP-08A-2717) खाई में गिर गया। इसके बाद मात्र दस मिनट बाद दूसरा वाहन ( UA-07-2567) भी यहां पर खाई में गिर गया। दोनों वाहनों में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है जबकि एक घायल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना नेरवा से पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों वाहनों मे सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान विक्रम पुत्र राम लाल गांव ढाढू , नेरुवा तथा मनोज जिंटा पुत्र केवलराम निवासी ढाढू के रूप में हुई है। जबकि विनोद जिंटा पुत्र काना सिंह निवासी ढाढू नेरवा घायल है। घायल व्यक्ति को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे का कारणो की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group