-
Advertisement
तीसा की सिमणी पंचायत में डूब गए दो युवक, एक को बचाया, दूसरे की गई जान
चंबा। हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते नदी- नाले उफान पर हैं। ऐसे में कई लोग नदी-नाले पार करते समय अपनी जान गवां रहे हैं। चंबा जिला( Chamba Distt) में पिछले कई दिनों से ऐसे मामले देखने में आ रहे हैं। भरमौर( Bharmour)के थल्ला में 8 वर्षीय मासूम तथा पांगी के सेचुनला में दो बहनों के डूब जाने के बाद आज तीसा क्षेत्र की सिमणी पंचायत में दो युवक डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक को बचा लिया गया है जबकि दूसरे की मौत( Death) हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस( Police) मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ेः Chamba: भाई के साथ खेलते नदी में गिरा मासूम, पानी के तेज बहाव में बहा
इससे पूर्व अपने 10 वर्षीय भाई के साथ लौट रहा 8 वर्षीय एक मासूम नाले में बह गया था, जबकि 30 अगस्त को जिला के कबायली क्षेत्र पांगी में एक दुखद हादसे में डूबी दो बहनों का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। दोनों बहनों की तलाश के लिए अभियान छेड़ रखा है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार 30 अगस्त शाम पुलिस थाना पांगी में साहली के उपप्रधान ने सूचना दी कि गांव हिलौर की दो बहनें मीना (19) और काजल (16) पुत्री महेंद्र सिंह घर से पशु चराने गई थीं, लेकिन अगले दिन भी सुबह तक नहीं लौटीं।31 अगस्त को जब गांव के वार्ड पंच मुनि और अन्य लोग सेचु नाले में दोनों की तलाश कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने छोटी बहन काजल को पत्थरों के बीच फंसा देखा। लोग जब इसे निकालने लगे तो पानी के तेज बहाव में वह और आगे बह गई। सेचु नाला साहली से करीब 15 किलोमीटर आगे चिनाब नदी में मिल जाता है। इससे अंदेशा है कि दोनों बहनें सेचु नाले के तेज बहाव में बह गई।


