-
Advertisement
Corona Update: आज दो की गई जान, 202 लोग पॉजिटिव; यहां जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसी तरह से आज 202 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हिमाचल में आज 237 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में भी कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज तक 2 लाख 15 हजार 437 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जा चुके हैं। इसमें से 2 लाख 10 हजार 124 कोरोना संक्रमित आज तक ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में अब तक 3614 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। इसी तरह से हिमाचल में 1682 एक्टिव केस मौजूदा समय में हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में स्कूल खुलने से पहले ही 16 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज मंडी जिला में सबसे अधिक 44 लोग कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की चपेट में आए हैं। इसी तरह से कांगड़ा में 41, हमीरपुर में 40, ऊना में 24, शिमला (Shimla) में 19, बिलासपुर में 15, चंबा में 6, किन्नौर में 6, कुल्लू 4 और सोलन में 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 65 लोग, जबकि हमीरपुर से 41, मंडी में 47, शिमला में 37, चंबा से 14, बिलासपुर से 14, ऊना से 7, कुल्लू से 5, लाहुल स्पीति से 3, सोलन से 3 और किन्नौर जिला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है। इसी तरह से हिमाचल में आज 9224 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लाए गए। जिसमें से 179 की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। 8486 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 559 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


