-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 07-11-2022
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
हिमाचल के जवान देश के लिए निभा रहे अपनी अहम जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बैजनाथ में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर सराहना की।
हिमाचल में बागियों पर बीजेपी की कार्रवाई जारी, आज पांच को किया बाहर
संजीव शर्मा ने गुरचरण सिंह , गंधर्व सिंह, होशियार सिंह, अपराजित कुमार और संजय धीमान को तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
हिमाचल: झाड़ियां साफ कर रहे व्यक्ति पर रंगड़ों ने किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
हेतराम खेतों में झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन पर अचानक से रंगड़ों ने हमला कर दिया और उनके शरीर में कई जगह पर काट खाया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ने विपक्षी दलों पर शराब बांटने का लगाया आरोप
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विपक्षी दलों पर शराब बांटने और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। इसके लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
12 नवंबर को सीएम जयराम ठाकुर को नमस्ते करेगी हिमाचल की जनता: सचिन पायलट
राजस्थान के कांग्रेसी नेता ने बद्दी में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मंदिर और मस्जिद की राजनीति कर देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।
वीरभद्र सिंह के गढ़ में बोले जेपी नड्डा : कांग्रेस ने कुर्सी पर बैठकर सिर्फ राज किया
जब पीएम कहते थे कि मैं एक रुपए भेजता हूं तो 85 पैसे ना जाने कहां फंस जाते हैं। लेकिन अब दिल्ली से ही सीधे लोगों के खाते में पैसे डल रहे हैं।
राहुल गांधी के भाषण में कांग्रेसियों की ही बढ़ जाती है धड़कनें, तभी यात्रा पर भेजे: सीएम जयराम
सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस का घेराव करते हुए कहा कि चुनावों में कांग्रेसी नेता जनता से झूठ बोल बोल कर जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
बीजेपी का कोई भी नेता महंगाई व बेरोजगारी पर कभी कोई बात नहीं करता :प्रतिभा सिंह
आज देहरा के हरिपुर में डॉ राजेश शर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पूर्व में किये गए अपने घोषणा पत्र के किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।
माफिया को संरक्षण देती है कांग्रेस, प्रदेश के विकास के लिए बीजेपी जरूरी योगी
योगी ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री पिछले 10 साल से यहां विधायक रहे, लेकिन वह सक्रिय नहीं रहे। जबकि दूसरी तरफ प्रोफेसर राम कुमार ने हरोली में काम किया।
