-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 18-10-2022
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
भारी मात्रा में लाहन और अवैध भट्ठियों को नष्ट करवाया गया
आबकारी राजस्व जिला नूरपुर प्रभारी टिक्कम ठाकुर के नेतृत्व में मिलवान, ठाकुरद्वारा, गगवाल, उलेहरियान में कच्ची शराब बरामद हुई।
धर्मशाला में धर्मकोट और चैतडू क्रिटिकल पोलिंग बूथ की श्रेणी में शामिल
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की तो यहां पर धर्मकोट और चैतडू पोलिंग बूथ को क्रिटिकल पोलिंग बूथ की श्रेणी में रखा गया है, जबकि 11 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं।
नालागढ़ सीट: एक अनार, सौ बीमार, केएल ठाकुर और राणा की लड़ाई आरपार
नालागढ़ सीट पर टिकट फाइनल करने में बीजेपी की दुविधा बढ़ी हुई है। क्योंकि जहां केएल ठाकुर बीजेपी से पुराने जुड़े हुए हैं ।
डेंगू के 18 दिनों में 70 रोगी आए सामने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
डेंगू के रोग के तेजी से फैलने के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। लोगों को डेंगू रोग के प्रति सचेत करने के साथ-साथ इस रोग पर काबू पाने के लिए भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
परिवार नहीं मंडी सदर के लिए लिया बीजेपी में रहने का फैसलाः बोले अनिल
मंडी सदर मंडल बीजेपी की बैठक का आयोजन किया गया, जिस दौरान अनिल शर्मा के साथ 80 के करीब प्रधानों उप प्रधानों व समर्थकों ने जो कांग्रेस में चले गए थे उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।
अमृतपाल सिंह गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे खराब करना चाहते हैं पंजाब का माहौल: निशांत वर्मा
शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा निजी दौरे के चलते ऊना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मौजूदा हाल पर खुलकर चर्चा की।
बाइक रैली का स्वागत कर बोले विधायक रायजादा-युवा ही लिखेंगे जीत की पटकथा
विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने आज युवाओं संग मीटिंग कर चुनाव के लिए रणनीति बनाई। वहीं इस दौरान युवाओं की ओर से निकाली गई रैली का भी उन्होंने स्वागत किया।
कुल्लू पुलिस ने 3 किलो 115 ग्राम चरस के साथ पकड़ा बंजार का झुडू
थाना प्रभारी रामलाल ठाकुर का कहना है कि आरोपी को बंजार थाना में लाया गया है और उससे पूरी पूछताछ की जा रही है कि यह चरस कहां से लाई और कहां ले जा रहा था।
