-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 17-10-2022
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान सम्पन्न, 76 डेलीगेट्स ने दिया वोट
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया में मतदान शाम 4 बजे खत्म हो चुका है। सोमवार को 9300 डेलीगेट्स इस मतदान में शामिल हुए।
हिमाचल पैसे लेकर तबादले के वीडियो की सच्चाई आई सामने, खुद बुजुर्ग महिला ने दी सफाई
इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक कमलेश कुमारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश के तहत किया गया है।
पुलिस ने 2 किलो 150 ग्राम चरस सहित युवक को किया अरेस्ट
पुलिस ने एक नशा तस्कर को दो किलो 150 ग्राम चरस सहित अरेस्ट किया है। पुलिस ने नशा तस्कर पर मामला दर्ज कर लिया है ।
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन बबलू ने छोड़ी कांग्रेस, अब आजाद लड़ेंगे
सुदर्शन बबलू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकट आवंटन पहले से ही तय कर लिया गया था लेकिन टिकट दावेदारों को मूर्ख बनाने और उनका आईवॉश करने के लिए सर्वेक्षणों का खेल रचा गया।
बंबर ठाकुर ने किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस का दामन थामेगा बीजेपी का बड़ा नेता
इस नेता को कांग्रेस में शामिल (Join Congress) करने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) खुद दिल्ली से बिलासपुर आ रहे हैं।
इस शुभ मुहूर्त में भरेंगे सीएम जयराम ठाकुर नामांकन, कुल देवी का भी लेंगे आशिर्वाद
सीएम जयराम ठाकुर मंगलवार को शाम तक दिल्ली से अपने घर तांदी पहुंच सकते हैं। इसके बाद बुधवार को सुबह सबसे पहले सीएम जयराम ठाकुर शिकारी माता जोगणी जाएंगे।
अजय देवगन के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं दृष्यम 2 का इंतजार
अजय देवगन के फैंस को बड़ी बेकरारी से फिल्म दृश्यम 2 का इंतजार है। यह फिल्म अगले माह रिलीज होने जा रही है।
हिमाचल: सुखविंद्र सुक्खू की युवा कांग्रेस को चेतावनी, कहा- अनुशासन में रहकर करें काम
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रियों का नाम लिए बगैर कहा कि जयराम सरकार (Jai Ram Govt) के अधिकतर मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त है।
अनुमा आचार्य बोली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं रबड़ स्टैंप, परिवारवाद पर घेरे अनुराग ठाकुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने बीजेपी द्वारा प्रदेश में विकास के दम पर चुनाव लड़ने के ऐलान के दावे पर भी जमकर पलटवार किया।
