-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 13-12-2022
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
कल दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू, कई विधायक पहले ही पहुंच चुके हैं दिल्ली दरबार
राजीव शुक्ला हिमाचल के सभी विधायकों को डिनर पार्टी देंगे। इसके लिए उन्होंने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। यह डिनर पार्टी 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
नरेश चौहान सीएम के मीडिया सलाहकार, गोकुल बुटेल प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्त
सुखविंद्र सिंह के करीबी नरेश चौहान उपाध्यक्ष के साथ साथ मीडिया विभाग का दायित्व देखते रहे हैं। बीजेपी सरकार पर नरेश चौहान निरंतर हमला करते नजर आते थे।
हिमाचल अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, व्यक्ति की गई जान, युवती गंभीर घायल
नालनी स्कूल के बाहर पहुंचने पर व्यक्ति ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे दीवार से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।
हिमाचल के इस मेडिकल कॉलेज में मरीजों को परोस दिया कीड़ों वाला खाना, मचा हड़कंप
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि उन्हें खाने में कीड़े निकलने की शिकायत मिली है। इस बारे में कमेटी का गठन करके जांच की जा रही है।
जगत सिंह नेगी बोले: हार के सदमे में है पूर्व सीएम जयराम, जरूरत पड़ी तो 5 साल का करेंगे रिव्यू
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को केवल छह महीने ही नहीं, बल्कि पूरे पांच साल के फैसले रिव्यू करने चाहिए।
सतपाल सत्ती बोले : कांग्रेस ने गुटबाजी शांत करने के लिए इजाद किया डिप्टी सीएम का पद
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को केवल छह महीने ही नहीं, बल्कि पूरे पांच साल के फैसले रिव्यू करने चाहिए।
सोनिया से मिलने दिल्ली पहुंचे कर्नल धनीराम शांडिल, डिप्टी सीएम के पद पर जता रहे दावा
शांडिल की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को डिप्टी सीएम के पद पर दावा जताते हुए एक पत्र भेजा गया है। वे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
सुक्खू के फैसलों पर बोले रणधीर, बदले की भावना से काम कर रही है कांगेस सरकार
रणधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक संस्थान अनेक विभागों में खोले और उन्हें स्तरोन्नत भी किया। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सब काम किए,
कुल्लू पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को हरिद्वार में किया गिरफ्तार
जिला पुलिस की टीम महिला की हत्या के आरोपी उसके पति जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुल्लू ले आई है। आरोपी पत्नी की हत्या करके हरिद्वार में नाम व पता बदल कर रहे रहा था।
