-
Advertisement
Year: 2026
बागवानों को मंडियों में मिलेगी प्रति किलो सेब बेचने की इजाजत
कुल्लू। यहां के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि राज्य सरकार ने बागवानों को प्रति किलो के हिसाब से मंडियों में सेब बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर, चायल के अलावा सिद्धपुर में भी टिश्यू कल्चर… Continue reading बागवानों को मंडियों में मिलेगी प्रति किलो सेब बेचने की इजाजत
आरएस बाली का ऐलान- HPTDC के कर्मियों को मिलेगा 3% मंहगाई भत्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (HPTDC) को कर्मचारियों और अधिकारियों को जल्द ही 3% महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले सरकार ने महंगाई भत्ता हिमाचल दिवस पर देने की घोषणा की थी। शनिवार को हॉलिडे होम में आयोजित पर्यटन निगम की बैठक में निगम के अध्यक्ष रघुवीर बाली ने 3% मंहगाई भत्ते की घोषणा की।… Continue reading आरएस बाली का ऐलान- HPTDC के कर्मियों को मिलेगा 3% मंहगाई भत्ता
यमुना में नहाने उतरा 15 वर्षीय किशोर डूबा
पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में यमुना नदी में नहाने उतरे 15 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को… Continue reading यमुना में नहाने उतरा 15 वर्षीय किशोर डूबा
लगभग 3.25 करोड़ से चकाचक होगी डोलरा बाग मेहला सड़क
बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग स्वारघाट के अंतर्गत आने वाली ढोलरा बाग मेहला सड़क अगले एक-दो महीने में आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर जारी है। सड़क का काम अभी तक लगभग 70% कार्य पूरा हो चुका है। इस सड़क का निर्माण कर रही कंपनी के कामगारों… Continue reading लगभग 3.25 करोड़ से चकाचक होगी डोलरा बाग मेहला सड़क
मुकेश ने अफसरों से कहा- हर विकास कार्य को पूरी गंभीरता से निपटाएं
धर्मशाला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ज्वालामुखी में जल शक्ति, परिवहन, सहकारिता तथा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में प्रत्येक कार्य पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कांगड़ा में जल जीवन मिशन के तहत 1067 करोड़ की लागत से 227 परियोजनाओं पर कार्य किया… Continue reading मुकेश ने अफसरों से कहा- हर विकास कार्य को पूरी गंभीरता से निपटाएं
अगले महीने से डिपुओं में सरसों तेल 110 रुपए लीटर मिलेगा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जुलाई से उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों तेल 147 रुपए प्रति लीटर की जगह 110 रुपए लीटर के हिसाब से तेल मिलेगा। इस निर्णय से प्रदेश के 19,74,790 राशन कार्ड धारकों को फायदा होगा। खाद्य आपर्ति निगम ने सस्ता तेल मुहैया कराने के लिए तेल कंपनी को सप्लाई ऑर्डर दे दिया… Continue reading अगले महीने से डिपुओं में सरसों तेल 110 रुपए लीटर मिलेगा
BBMB प्रोजेक्ट के बेलदार ने फंदा लगाया, जांच में जुटी पुलिस
मंडी। सुंदरनगर (Sundernagar)की बीएसएल परियोजना में तैनात एक बेलदार ने शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बीबीएमबी (BBMB) की बीएसएल परियोजना में बेलदार के पद पर तैनात… Continue reading BBMB प्रोजेक्ट के बेलदार ने फंदा लगाया, जांच में जुटी पुलिस
पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के सवाल पर बोले हरदीप सिंह पुरी: आगे देखेंगे
नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardip Singh Puri) ने देश में पेट्रोल-डीजल (Petroleum Prices) की कीमतें कम करने के सवाल को टाल दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां (OMC) पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति… Continue reading पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के सवाल पर बोले हरदीप सिंह पुरी: आगे देखेंगे
सुक्खू का ऐलान- मनाली समेत 5 शहरों में सुधरेगा सीवरेज
शिमला। हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने मनाली समेत 5 शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं में सुधार करने का निर्णय लिया है। इनमें बिलासपुर, पालमपुर, नाहन और करसोग का नाम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को यह ऐलान करते हुए बताया कि इन शहरों में बेहतर सीवरेज सुविधाओं… Continue reading सुक्खू का ऐलान- मनाली समेत 5 शहरों में सुधरेगा सीवरेज
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 10-06-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
