-
Advertisement
आरएस बाली का ऐलान- HPTDC के कर्मियों को मिलेगा 3% मंहगाई भत्ता
Last Updated on June 10, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (HPTDC) को कर्मचारियों और अधिकारियों को जल्द ही 3% महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले सरकार ने महंगाई भत्ता हिमाचल दिवस पर देने की घोषणा की थी। शनिवार को हॉलिडे होम में आयोजित पर्यटन निगम की बैठक में निगम के अध्यक्ष रघुवीर बाली ने 3% मंहगाई भत्ते की घोषणा की। यह भत्ता सभी कर्मचारियों को एक अप्रैल से मिलेगा।
बाली ने कहा कि पर्यटन निगम नई योजनाएं ला रहा है। साथ ही कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हाल में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की किस्त जारी की है। पर्यटन निगम ने भी एक अप्रैल 2023 से अपने कर्मियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया है। इससे कर्मियों को 3 महीने का भत्ता एक साथ जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़े:सुक्खू का ऐलान- मनाली समेत 5 शहरों में सुधरेगा सीवरेज
बनेंगे मॉलरोड, लगेंगे फाउंटेन
बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कांगड़ा को टूरिस्ट कैपिटल घोषित किया है। इसे साकार करने के लिए गोल्फ कोर्स, वैलनेस सेंटर, इंटरनेशनल फाउंटेन, आइस स्केटिंग रिंक को लेकर योजना तैयार की जा रही है। परियोजना के लिए कंसलटेंट एक सप्ताह के भीतर फाइनल किया जाएगा और जल्द डीपीआर बनाकर प्रोजेक्ट को जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा। शिमला, कुल्लू मॉल रोड की तर्ज पर पालमपुर, नगरोटा सहित अन्य शहरों में भी मॉल रोड बनाए जायेगे। इंटरनेशनल फाउंटेन नागपुर में है। इसी की तर्ज पर हिमाचल में भी फाउंटेन बनाए जाएंगे और हिंदुस्तान का सबसे बड़ा फाउंटेन नगरोटा बगवां में बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े:सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: मालामाल कर देगा जुलाई का महीना