-
Advertisement
लगभग 3.25 करोड़ से चकाचक होगी डोलरा बाग मेहला सड़क
बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग स्वारघाट के अंतर्गत आने वाली ढोलरा बाग मेहला सड़क अगले एक-दो महीने में आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर जारी है। सड़क का काम अभी तक लगभग 70% कार्य पूरा हो चुका है। इस सड़क का निर्माण कर रही कंपनी के कामगारों ने बताया कि फोरलेन के बंद होने से इस सड़क पर ट्रैफिक बढ़ गया था। रोज गाड़ियों की आवाजाही से सड़क निर्माण का काम प्रभावित हुआ। इस बारे में कंपनी ने पंचायत को लिखित रूप से अवगत कराया और उसके बाद इस सड़क को गांव के पास बंद करवाया गया। तब जाकर इस सड़क का कार्य सुचारु रूप से चला। जल्द ही इस पर टारिंग का काम शुरू हो जाएगा।
अभी सड़क बंद है
कंपनी के कामगारों ने बाहर से आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि यह सड़क कुछ दिन के लिए बंद कर दी गई है और निर्माण कार्य पूरा होते ही सड़क को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के जेई रजनीश कौडा का कहना है कि सड़क को बनाने में करीब सवा तीन करोड़ पर खर्च हो रहे हैं। सड़क के बन जाने से आसपास के चार गांव लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़े:सुक्खू का ऐलान- मनाली समेत 5 शहरों में सुधरेगा सीवरेज

