-
Advertisement
Year: 2026
विधानसभा परिसर तपोवन में डयूटी में सोए मिले पुलिस वाले किए लाइन हाजिर, प्रभारी को हटाया
अब उस औचक निरीक्षण में ड्यूटी के दौरान लापरवाही के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों ही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायत निवारण कमेटी के प्रभारी एएसआई को भी अन्य मामले में पद से हटाकर उनकी जगह दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति कर दिया गया है।
बीजेपी नेता के बेटे सहित चिट्टा तस्करी के मामले में तीन गिरफ्तार
गगरेट पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करी के मामले में पकड़े गए 2 युवकों की निशानदेशी पर गगरेट पुलिस ने हमीरपुर जिला के एक बीजेपी नेता के बेटे को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।
कोर्ट के आदेशों की अवमाननाः हाईकोर्ट ने लोनिवि के मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस किया जारी
लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सुप्रिटेंडेंट ग्रेड 2 जय दयाल प्रतिवादी ने 15 मार्च 2013 को लोक निर्माण विभाग द्वारा उसे रामपुर से धर्मपुर उप मंडल स्थानांतरित करने के तबादला आदेशों को याचिका के माध्यम से चुनौती दी थी।
एसपी साहिबा! युवक से परेशान होकर की थी मेरी नाबालिग बेटी ने आत्महत्या
ज्ञापन के माध्यम से नाबालिग के परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मृतका के पिता पूर्ण चंद व चाचा परम देव ने बताया कि उनकी बेटी को लंबे समय से क्षेत्र का एक युवक मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 11-04-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
हमीरपुर में बनेगा एक साथ 3 हेलीकॉप्टर पार्क करने वाला हेलीपोर्ट, जसकोट में जमीन चिन्हित
पवन हंस के डीजीएम एसपी चौहान ने सीएम को अवगत करवाया कि कंपनी अगले 15 दिनों में ओएलआर रिपोर्ट तैयार कर लेगी। शीघ्र ही कंपनी के पायलटों की एक टीम प्रस्तावित स्थल का दौरा भी करेगी।
रिवालसर में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 8 पद, एक मई से पहले करें आवेदन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है।इच्छुक व पात्र महिला उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित एक मई सायं पांच बजे तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
शिमला नगर निगम चुनावः कांग्रेस ने जारी की अपने 7 प्रत्याशियों की सूची
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में नगर निगम शिमला चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
एक दिन में दो रेडः पांवटा के बाद कंडाघाट में भी आयकर विभाग का निजी होटल पर छापा
कालका- शिमला नेशनल हाइवे पर कंडाघाट से शिमला की ओर आने वाले हाइवे पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ये कार्रवाई चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई के दौरान होटल में स्टाफ की आवाजाही भी रोक दी गई है।
10वीं पास के लिए नौकरी, 18 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में होंगे इंटरव्यू
18 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) चंबा में निजी कंपनी ऐलन ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर सी 116 मोहाली पंजाब द्वारा टर्नर फिटर, मकैनिसट और सीएनसी ऑपरेटर मोहाली पंजाब में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
