-
Advertisement
Year: 2026
अब पैतृक सम्पत्ति में पुत्री को भी पुत्र की तरह अलग इकाई माना जाएगा
इस ऐतिहासिक निर्णय से अब पैतृक सम्पत्ति में वयस्क बेटी (विवाहित और अविवाहित) को भी एक अलग इकाई (150 बीघा भूमि तक) माना जाएगा। राज्य सरकार ने मौजूदा अधिनियम की धारा 4 की उप-धारा 4 में ‘पुत्र’ शब्द के बाद ‘या पुत्री’ शब्द सम्मिलत कर त्रुटि को सही किया है।
शारीरिक शिक्षकों को न्यूनतम योग्यता में छूट देने के निर्णय पर हाईकोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की एकलपीठ के 19 जुलाई 2022 के निर्णय को अपील के माध्यम से चुनौती दी है।
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 04-04-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
14 देशों में छिपे भारत के 28 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर-केंद्र ने बनाई लिस्ट, गोल्डी बराड़ का नाम भी
केंद्र ने भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले इन वांछित गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। इनमें से नौ कनाडा में और पांच अमेरिका में छिपे हुए हैं। इनके खिलाफ हत्याए जबरन वसूली और अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं।
हिमाचल में नशा तस्करी होगी गैर जमानती, सुख सरकार ने संकल्प पारित कर केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा
नशीले पदार्थों के कारोबार को जहां पूरी तरह गैर जमानती बनाने की सिफारिश की गई है, वहीं ऐसा करने वालों को कम से कम 10 से 20 साल की कैद और न्यूनतम पांच लाख रुपए तक जुर्माना करने की भी सिफारिश की गई है।
विजिलेंस ने संगड़ाह में 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा जेई
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत संगड़ाह के तहत खारदिया मोड़ से पालर खड्ड तक सड़क के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। इसका एस्टीमेट बनाया जाना था, लेकिन जेई की ओर से इसका काम लटकाया जा रहा था।
हाईकोर्ट ने बहाल रखा थुनाग कोर्ट का स्टेटस, जयराम के गृह क्षेत्र सराज में वकीलों का संघर्ष रंग लाया
बार एसोसिएशन थुनाग के कड़े विरोध के बाद एक बार फिर सिविल कोर्ट को बहाल कर दिया गया। हाईकोर्ट ने 23 मार्च को जारी न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेशों में आंशिक फेरबदल करते हुए थुनाग कोर्ट का रेगुलर स्टेटस बहाल रखा है।
सलमान की फिल्म का नया गाना #Yentamma रिलीज, भाईजान ने लुंगी लुक में उड़ाया गर्दा
सलमान खान के फैंस को बेसब्री से उनकी अपकमिंग फिल्म की रिलीज का इंतजार है। सलमान खान और पूजा हेगड़े की यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अपने कार्यकाल में बीजेपी नहीं आई आउटसोर्स कर्मियों की याद, अब कर रहे वॉकआउट
सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले पांच साल बीजेपी की सरकार रही लेकिन आउटसोर्स कर्मियों के लिए कुछ नहीं किया। विपक्ष को अब आउटसोर्स की याद आई है। विपक्ष ने उनका बजट भाषण नहीं सुना है। सरकार आउटसोर्स और करुणामूलक नौकरियों पर विचार कर रही है।
शिवरात्रि महोत्सव में किया था जातिगत भेदभाव, अदालत ने सुनाई दो साल की सजा
महोत्सव के दौरान लगने वाले सामूहिक भोजन वाले स्थान पर दलित समुदाय से संबंध रखने वाले दो लोगों को अपने ही गांव के स्वर्ण जाति से संबंध रखने वाले दो लोगों के कारण सार्वजनिक तौर पर जातिगत भेदभाव और अपमान झेलना पड़ा था।
