-
Advertisement
Shivratri Festival: बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन
Last Updated on March 10, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Mandi Open Half Marathon: मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (Shivratri Festival ) के अवसर पर आयोजित 21 किमी मंडी हॉफ मैराथन (Mandi Half Marathon) बिलासपुर जिला के अनीश कुमार (Anish Kumar) ने जीती है। उन्होंने यह दूरी 1:10:40 सेकंड में पूरी की। उन्हें 21,000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को DIG मध्य क्षेत्र जी. सिवा कुमार ने सम्मानित किया। दूसरा स्थान मंडी के राजेन्द्र कुमार ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान मंडी के रमेश कुमार ने प्राप्त किया।
महिलाओं की 11 किमी की हॉफ मैराथन में कांगड़ा (Kangra) की गारगी प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने यह दूरी 47:50 सेकंड में पूरी की। उन्हें 15,000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर मंडी के बल्ह की मानसी ठाकुर रही और तीसरे स्थान पर जोगिंद्रनगर की आस्था रही।
एसपी मंडी ने दौड़ को दिखाई हरी झंडी
तीन किमी फन दौड़ के 10 से 16 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर सौरभ ठाकुर, दूसरे स्थान पर गौरव और तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार रहे। 17 से 35 आयु वर्ग में चमन लाल प्रथम, रूस्तम दूसरे और बक्शीश तीसरे स्थान पर रहे। 36 से 60 आयु वर्ग में तारा चंद प्रथम, सुख राम दूसरे और तुलसी राम तीसरे स्थान पर रहे। 60 से अधिक आयु वर्ग में गोपाल सिंह प्रथम, हरबंस सिंह दूसरे और सुरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। तीन किमी फन दौड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 4100, द्वितीय को 3100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100 रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था।
-नितेश सैनी