-
Advertisement
Year: 2026
सीएम साहब- कोरोना काल में 6 घंटे पीपीई किट पहन काम किया, अब दिखा दिया बाहर का रास्ता
सचिवालय पहुंची स्टाफ नर्सों का कहना है कि कोविड के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दी हैं ओर 6 घंटे तक पीपीई किट पहन कर काम किया है । अपनी परवाह किए बिना दिन रात सेवाएं दी है लेकिन आज उनकी सेवाओं को खत्म किया जा रहा है।
सीएम सुक्खू बोले- यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए सरकार कर रही कानूनी पहलुओं का अध्ययन
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रही है।
एसपीयू में प्रतिभा बोली-आपने वीरभद्र सिंह के योगदान का जिक्र नहीं किया, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता
अपने संबोधन में प्रतिभा सिंह ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों को सराहा और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्व. वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
HPSSC पेपर लीक मामलाः जांच की फीडबैक लेनेडीआईजी विजिलेंस पहुंचे हमीरपुर
शिवकुमार ने कहा है कि भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के सचिव की गिरफ्तारी जांच अधिकारी के विवेक पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पीसी एक्ट की धारा 17-ए के तहत गिरफ्तारी की परमिशन मिल चुकी है।
डीएलएड की प्रेक्टिकल परीक्षा में कम अंक लगाने का मामला पहुंचा डीसी के पास
डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएंगे। वहीं, उन्होंने इस मसले की जांच की जिम्मेदारी एडीसी बिलासपुर को सौंपी है।
नौकरी चाहिए तो पहुंचे आईटीआई सोलन, 3 को होगी परीक्षा व साक्षात्कार
ललित कुमार ने कहा कि इस लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में भाग लेने के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवार वर्ष 2020, 2021 तथा 2022 सत्र के आईटीआई उतीर्ण होने चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
जब आर्यन खान से टकराए भाईजान, कुछ ऐसा है फैंस का रिएक्शन
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में एक वीडियो और आर्यन खान और सलमान खान का भी है जिसे देख फैंस फूले नहीं समा रहे।
इंडिगो की फ्लाइट में स्वीडिश नागरिक ने पकड़ा एयरहोस्टेस का हाथ, फिर मचाया बवाल
यात्री ने पहले तो खाने को लेकर हंगामा किया। उसके बाद एक चिकन डिश ली। जब एयरहोस्टेस उसके पास भुगतान के लिए पीओएस मशीन लेकर पहुंची, तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने उसे गलत तरीके से छुआ
रामपुर में लैंडस्लाइडः गाड़ियों पर गिरे पत्थर, ज्यूरी-सराहन मार्ग अवरुद्ध- बिजली गुल
सुबह करीब 4:30 बजे हुए लैंड स्लाइड से ज्यूरी-सराहन मार्ग अवरुद्ध हो गई। लोग अभी घरों में सोए थे कि अचानक सड़क पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। पत्थर गिरने से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
शहद शरीर से टॉक्सीन बाहर निकालने का काम करता है। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। ये हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। शहद खाने से भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।
