-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन- 21-01-2023
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
हिमाचल: रात के अंधेरे में मजदूर से लूटे थे 45 हजार, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
रविंद्र ने शिकायत में बताया था कि वह 18 जनवरी को शिमला से दिहाड़ी मजदूरी करके शिलाई जा रहा था। इसी बीच शाम के समय पांवटा साहिब बस स्टैंड पहुंचा
हिमाचल: रास्ता रोककर मारपीट करने और दांत तोड़ने के दोषी को मिली कठोर सजा
मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल 8 गवाहों के बयान अदालत में दर्ज करवाए गए। अदालत ने आरोपी मोहित को दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुनाया।
हिमाचल में युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, 23 को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक
प्रदेश सरकार हिमाचल में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने जा रही है। इसके मद्देनजर जल्द ही जिला शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर में सभी सरकारी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होगी।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम से 19 से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। जिसमें तीन शोभा यात्राएं भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
चुनाव ड्यूटी के दौरान लापता संजीव का नहीं लगा कोई सुराग, पुलिस मामले को करेगी रिक्रिएट
संजीव कुमार के ससुर मदन लाल ने बताया कि वह शनिवार को एएसपी हितेश लखनपाल से मिले। एएसपी ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी।
बिलासपुर में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, अडानी के खिलाफ की नारेबाजी; नड्डा का भी जलाया पुतला
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीमेंट उद्योगों पर हुई तालाबंदी को लेकर गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा ट्रक ऑपरेटरों को भुगतना पड़ रहा है।
हमीरपुर चयन आयोग के कर्मचारियों को वेतन के लाले, फंक्शनिग सस्पेंड होने से लटका
एचओडी की नियुक्ति के लिए सरकार से सहायता मांगी गई है, एक दो दिन में इस बावत सरकार से क्लेरीफिकेशन हो सकती है, उसके बाद चयन आयोग के स्टॉफ की सैलरी का मामला हल हो जाएगा।
लाहुल स्पीति में हुआ हिमस्खलन, नदी पार कर ठोलंग पहुंचा, कई खेत मलबे में दबे
डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि ताजा हिमपात के बाद पहाड़ों से एवलांच गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए लोग आपात स्थिति में ही सफर को निकले।
ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद तेज, साथ लगती पंचायतों से मांगे के सुझाव
सरकार की इस प्रपोजल के मुताबिक जिला प्रशासन ने भी इस कवायद को तेज किया है, उसके लिए ऊना शहर के साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे गए हैं।
