-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 16 छात्रों सहित 222 लोग पॉजिटिव, दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज यानी मंगलवार को 222 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। इसमें 16 छात्र भी शामिल हैं। वहीं आज दो लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। इसमें एक कांगड़ा जिला में 90 वर्षीय महिला और मंडी में 71 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। प्रदेश में आज 142 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन कोरोना के दो लाख 21 हजार 826 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से दो लाख 16 हजार 750 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 3711 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 1348 एक्टिव केस मौजूद हैं।
हिमाचल में आज 16 स्कूली छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिलासपुर जिले में तीन, हमीरपुर दो, कांगड़ा चार और ऊना में सात विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब तक 113 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 15 विद्यार्थी ठीक हो गए हैं जबकि 89 अभी भी पॉजिटिव हैं। पॉजिटिव नौवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में भयानक हुआ कोरोना, आज पांच की मौत, 169 लोग पॉजिटिव
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 68 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ऊना में 44, हमीरपुर में 41, सोलन में 14, मंडी में 14, शिमला में 13, बिलासपुर में 10, सिरमौर में 7, किन्नौर में 5, कुल्लू में 5 और चंबा में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 55, हमीरपुर से 29, मंडी से 29, ऊना से 9, शिमला से 7, बिलासपुर से 7, कुल्लू से 2, सिरमौर से 2 और सोलन से भी 2 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 8437 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच के लिए लिये गए। जिसमें से 186 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 8230 सैंपल की रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है। वहीं 21 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
यह भी पढ़ें:कोरोना मुक्त हुआ हिमाचल का ये पहला जिला, नहीं कोई एक्टिव केस; 19 माह बाद मिली सफलता
55.6 फीसदी आबादी को अब तक लगा चुकी है वैक्सीन
हिमाचल में आज तक 55.6 प्रतिशत आबादी को कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रभावी कोविड.19 टीकाकरण अभियान के कारण ही राज्य सरकार प्रदेश में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लोग हैं, जिनका कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 30,71,853 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान (Covid-19 vaccination campaign) के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने के लिए लक्षित पात्र आबादी का टीकाकरण करने में जिला किन्नौर 102.8 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर जहां प्रदेश भर में अग्रणी बना हुआ हैं, वहीं जिला लाgqल-स्पीति 82.1 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर दूसरे जबकि जिला सोलन 73.6 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर तीसरे स्थान पर बना हुआ हैं।
बिलासपुर में 6407 प्रतिशत को लगी वैक्सीन
उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने में जिला बिलासपुर ने 64.7 प्रतिशत, जिला चंबा ने 42.5 प्रतिशत, जिला हमीरपुर ने 56.7 प्रतिशत, जिला कांगड़ा ने 51.1 प्रतिशत, जिला कुल्लू ने 53.6 प्रतिशत, जिला मंडी ने 51.8 प्रतिशत, जिला शिमला ने 60.2 प्रतिशत, जिला सिरमौर ने 44 प्रतिशत और जिला ऊना ने 61.3 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


