-
Advertisement
#Corona Breaking: हिमाचल में एक विधायक सहित 245 पॉजिटिव, 91 हुए ठीक
Last Updated on September 20, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 245 मामले सामने आए हैं। वहीं, 91 लोग ठीक हुए हैं। पिछले कल के नौ बजे के बुलेटिन के बाद अब तक 5 की मृत्यु दर्ज की गई हैं। इसमें कांगड़ा में दो महिलाओं और एख व्यक्ति की जान गई है। कांगड़ा कोहाला की 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला टाइप टू मधुमेह से पीड़ित थी। महिला 16 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और पॉजिटिव निकली थी। आज सुबह करीब सवा सात बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इसके अला मस्तपुर इच्छी कांगड़ा की 60 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला को 19 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब नौ बजे महिला ने अंतिम सांस ली। साथ ही नगरोटा बगवां के 62 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को 16 सितंबर को भर्ती किया गया था। व्यक्ति टाइप टू मधुमेह से ग्रस्त था। आज शाम करीब आठ बजे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिला में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 28 पहुंच गया है। शिमला व सोलन में एक-एक की जान गई है। मृत्यु का कुल आंकड़ा 117 पहुंच गया है। हिमाचल में आज मंडी से 80, ऊना से 36, कांगड़ा में 34, शिमला से 26, कुल्लू (Kullu) से 19, सिरमौर 15, लाहुल स्पीति से 13, सोलन (Solan) से 12, चंबा से 9 व हमीरपुर से एक मामला आया है। वहीं, मंडी (Mandi) के 29, चंबा के 14, सिरमौर के 12, कांगड़ा के 20, बिलासपुर केू 9, कुल्लू के छह व किन्नौर का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 12243 पहुंच गया है। अभी 4458 एक्टिव केस हैं। अब तक 7562 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 2177 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें अब तक 983 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1104 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 90 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 118 सैंपल की भी रिपोर्ट आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: #Corona : राजस्थान में फिर सख्ती, इकट्ठा नहीं हो सकेंगे 5 से ज्यादा लोग, और भी कई पाबंदियां लगीं
मंडी जिला के सुंदरनगर के बीजेपी विधायक राकेश जंवाल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना टेस्ट करवाया है और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और खुद को आइसोलेट कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिन से मेरे संपर्क में आए हैं, कृप्या कर स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। बता दें कि विधायक राकेश जंवाल के पीएसओ भी पॉजिटिव आए हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab के लोगों को #Corona से ज्यादा खतरा, 40% लोग ओवरवेट, PGI ने दी ये नसीहत
नाहन में दो होमगार्ड सहित 5 कोरोना पॉजिटिव
नाहन विकास खंड से 2 होमगार्ड जवानों सहित 5 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिला में एक्टिव केस की संख्या 398 हो गई है। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से मिली रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव मामलों के तहत मोगीनंद क्षेत्र से 29 वर्षीय महिला, नाहन के छोटा चौक से 57 वर्षीय पुरुष, कच्चा टैंक नाहन से 16 वर्षीय युवती सहित नाहन के 2 होम गार्ड जवान संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि आज शाम आए पांचों पॉजिटिव मामलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब जिला में एक्टिव केस की संख्या 398 हो गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंग: #Kangra में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक 6 पॉजिटिव
ऊना जिला में ये मामले आए सामने
शनिवार को जिला ऊना (Una) में रेपिड एंटीजेन पर 73 सैंपल की जांच हुई जिसमें से 12 पॉजिटिव और 61 सैंपल नेगेटिव पाए गए।अंब में 85 वर्षीय महिला और 63 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।हरोली उपमंडल के बढ़ेड़ा की 54 वर्षीय महिला और टाहलीवाल का 40 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गएबंगाणा उपमंडल जे सतरुखा हटली का 57 वर्षीय व्यक्ति और सासन तनोह का 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ का 34 वर्षीय युवक, नंगल सलांगड़ी के 52 और 21 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर की 48 और 44 वर्षीय महिलाएं और जलगरां टब्बा की 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। ऊना जिला में ग्राम पंचायत जनकौर का 56 वर्षीय प्रधान कोरोना संक्रमित पाया गया है। सदर थाना ऊना के प्रभारी की 32 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाई गई है। उपमंडल ऊना के ग्राम पंचायत नंगड़ा में एक ही परिवार से चार सदस्य पति, पत्नी व दो बेटियां सक्रमित पाए गए हैं। व्यक्ति की उम्र 48 वर्ष है, जो कि कानूनगो है। जबकि पत्नी की आयु 47, बेटियों की आयु 19 व 17 वर्ष है। रायपुर सहोड़ा के 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। खानपुर में 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संतोषगढ़ के वार्ड नंबर तीन में दंपति संक्रमित पाए गई हैं, जिनकी आयु 32-32 वर्ष है। वहीं संतोषगढ़ से ही 22 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। डंगोली से 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। ग्राम पंचायत पनोह में 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ऊना शहर के वार्ड नंबर चार से 33 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उपमंडल अंब के भैरा में 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। एचडीएफसी बैंक गगरेट में कार्यरत्त 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल गगरेट के मवा कहोलां में भट्टे में कार्यरत्त 28 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है, जो कि छत्तीसगढ़ से आई है। उपमंडल हरोली के गोंदपुर बुल्ला से 40 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। उपमंडल बंगाणा के बडूहा से 42 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। ऊना रविवार को रेपिड एंटीजेन में 25 सैंपल्स की जांच की गई जिसमें से 5 लोग पॉजिटिव पाए गए है
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में कुल आंकड़ा 12 हजार पार, अभी 4400 एक्टिव केस
ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 49 वर्षीय व्यक्ति, रक्कड़ कालोनी का 23 वर्षीय युवक, डंगोह की 78 वर्षीय वृद्ध महिला और ऊना शहर के प्रेम नगर का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैअंब उपमंडल के प्रताप नगर का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया हैजिला में संक्रमितों की संख्या 1112 हो गई है जबकि 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है
यह भी पढ़ें: #China में आया नया वायरस, तीन हजार से ज्यादा लोग निकले Positive
कांगड़ा (#Kangra) जिला में दो कोरोना (Corona) पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। इसमें रैत शाहपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर जयसिंहपुर की 80 वर्षीय महिला, मटौर कांगड़ा की 39 वर्षीय महिला, पुलवाला बाजार ऊना की 61 वर्षीय महिला, कंदरेहर चैतड़ू की 60 वर्षीय महिला व रामनगर जयसिंहपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।