- Advertisement -
धर्मशाला। धर्मशाला से राज्यस्तरीय नारी को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला यात्रियों को बस किराए में 50 फीसदी रियायत की शुरूआत हुई है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में नौकरियों ( JOBS In HRTC) की घोषणा भी की गई है। इसके तहत राइड विद प्राइड टैक्सियों में महिला चालकों के 25 पद भरने की घोषणा की। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम में मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशयन और अन्य श्रेणियों के 265 पद भरने की भी घोषणा की।
सीएम जयराम ने आज धर्मशाला में आम जनता को राहत देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में मौजूदा न्यूनतम किराया 7 रुपये से घटा कर 5 रुपये किया। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम को 30 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने का मामला भी वित्त विभाग के समक्ष लाया जाएगा।इस अवसर पर सीएम ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की महिला बस चालक सीमा ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने अनुकंपा आधार के दो लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
- Advertisement -