-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में बढ़ने लगा कोरोना, 78 विद्यार्थियों समेत आज 252 लोग संक्रमित
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 78 विद्यार्थियों समेत 252 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अकेले कांगड़ा जिला से 109 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में आज एक कोरोना संक्रमित महिला की शिमला में मौत भी हुई है। हिमाचल में आज 90 संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। आज दिन तक हिमाचल में दो लाख 22 हजार 890 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। जिसमें से दो लाख 17 हजार 495 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3721 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है। वहीं मौजूदा समय में हिमाचल में 1657 लोग कोरोना संक्रमण (Corona infection) का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: बीते एक महीने में 550 छात्र हुए संक्रमित, एक छात्रा की कोरोना से गई जान
कांगड़ा जिले के तीन स्कूलों के 46 विद्यार्थी और तीन शिक्षक पॉजिटिव आए हैं। 27 विद्यार्थी एक ही स्कूल के हैं। बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विद्यार्थी घुमारवीं के 15 विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। हमीरपुर जिले में चार, मंडी चार और ऊना में नौ विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। 27 सितंबर से प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले हैं। तब से अब तक प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में 556 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से अब 250 मामले सक्रिय हैं।

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला से 109 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह से हमीरपुर में 50, बिलासपुर में 27, मंडी में 26, ऊना में 21, शिमला (Shimla) में 12, कुल्लू में 3, सोलन में 3 और किन्नौर में एक कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 25, मंडी से 23, ऊना से 13, हमीरपुर से 10, सोलन से 8, बिलासपुर से 3, चंबा से एक ओर कुल्लू से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।
आज के सैंपल से 242 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने सात हजार 256 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिए। जिसमें से 242 लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं सात हजार 008 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 6 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
