-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 79 विद्यार्थियों सहित 255 लोग संक्रमित, दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। आज प्रदेश में 79 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक कांगड़ा जिला से 59 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें अधिकतर विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। इसके अलावा जिला ऊना में सात हमीरपुर, मंडी चार और बिलासपुर.शिमला में एक.एक विद्यार्थी पॉजिटिव आया है। कांगड़ा में दो शिक्षक भी पॉजिटिव आए हैं।
कांगड़ा जिला कोरोना के मामले में सबसे आगे चला हुआ है। मंगलवार को भी कांगड़ा जिला में कोरोना के 126 मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में दो लोगों की आज कोरोना संक्रमण से जान गई है। यह दोनों लोग भी कांगड़ा जिला के ही निवासी हैं और दोनों ही महिलाएं हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि हिमाचल के दो जिला सिरमौर और लाहुल स्पीति कोरोना फ्री (Corona Free) हो गए हैं। मंगलवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों जिलों में एक भी कोरोना का मामला नहीं है और ना ही यहां एक्टिव केस मौजूद है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में बढ़ने लगा कोरोना, 78 विद्यार्थियों समेत आज 252 लोग संक्रमित
हिमाचल में आज 255 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 149 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज दो लोगों की मौत भी हुई है। अगर आज दिन तक की बात करें तो प्रदेश में दो लाख 23 हजार 145 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 17 हजार 645 संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3723 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जबकि 1761 लोग मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।

आज किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कांगड़ा में आज 126 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसी तरह से हमीरपुर में 48, मंडी में 26, शिमला (Shimla) में 25, ऊना में 14, बिलासपुर में 12, कुल्लू में 3 और सोलन में एक कोरोना का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला से 63, हमीरपुर से 41, मंडी से 18, ऊना से 10, शिमला से 9, बिलासपुर से 5, कुल्लू से 2 और सोलन से एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।
आज 10 हजार से ज्यादा सैंपल की हुई जांच
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 10 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को लिये। आज 10046 सैंपलों की कोरोना जांच की गई। जिसमें से 251 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 9695 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 100 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


