-
Advertisement
ब्रेकिंगः Himachal में दो आर्मी जवानों और एक महिला डॉक्टर सहित आज 36 पॉजिटिव, 19 ठीक
Last Updated on July 18, 2020 by
शिमला। कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 26 नए मामले सामने आए हैं। कांगड़ा (Kangra) में वेस्ट बंगाल का 30 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। जवान को एमएच योल में भर्ती करवाया गया है। ऊना (Una) से भेजे गए 213 सैंपल में से 209 नेगेटिव रहे हैं, जबकि 4 पॉजिटिव पाए गए हैं।वहीं, 7 फॉलोअप में से 5 नेगेटिव और 2 पॉजिटिव रहे हैं। निर्माणाधीन ट्रिपल आईटी सलोह में कार्यरत एक 25 वर्षीय प्रवासी पॉजिटिव पाया गया है। वह ट्रिपल आईटी में ही संक्रमित पाए गए एक मजदूर के संपर्क में आया था। इसे ट्रिपल आईटी साइट पर ही क्वारंटाइन किया गया था। गगरेट उपमंडल मुख्यालय के वार्ड 4 का 50 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित आया है। यह 7 जुलाई को पंजाब (Punjab) के जालंधर से लौटा था। यह होम क्वारंटाइन में था। हरोली के सलोह का 20 वर्षीय सैनिक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 7 जुलाई को नागालैंड से लौटा है। यह भी होम क्वारंटाइन में था। गगरेट उपमंडल के नंगल जरियालां गांव की 43 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। महिला 11 जुलाई को गुजरात के अहमदाबाद से लौटी थी। होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में रखी गई हैं। वहीं, ऊना के 6 कोरोना पॉजिटिव आज ठीक भी हुए हैं।जिला में अभी तक कुल 158 संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 120 लोग रिकवर कर चुके हैं, जबकि 38 एक्टिव केस हैं।ऊना में कुल 10 माइग्रेटेड इन मरीज़ भी सामने आए हैं, जिनमें से 5 को ठीक हो चुके हैं, वहीं 5 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में आज अब तक हिसाब बराबर, 9 नए मामले और 9 ही ठीक
सोलन में महिला डॉक्टर सहित 16 पॉजिटिव
सोलन। शनिवार को जिला में 16 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जिसमें काठा अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित पाई गई है। महिला डाक्टर कोलकता से लौटी थी। शनिवार को मिले संक्रमितों में चार को कुनिहार में होम क्वारंटाइन किया गया था। इसके अलावा सारा टैक्सटाइल का भी एक 23 वर्षीय श्रमिक पॉजिटिव आया है। वहीं बद्दी के किशनपुरा में दो व्यक्तियों की रेंडम सैंपलिंग की गई थी। इसके अलावा नालागढ़ का रहने वाला 57 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है। एसएसएफ प्लास्टिक बद्दी का एक श्रमिक के अलावा नालागढ़ के वार्ड नंबर 8 के एक संक्रमित के सीधे संपर्क में आए दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज के 6 नमूनों की जांच पॉजिटिव आई है, जबकि 10 मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
वैली आयरन फैक्ट्री के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
नाहन। जिला सिरमौर में आज 5 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 23 पहुंच गई है। आज जिला से कुल 246 नए सैंपल जिसमें एक रिपीट सैंपल शामिल है, जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 239 नेगेटिव और 5 पॉजिटिव आए हैं। एक मामला इन प्रोसेस है। आज पॉजिटिव आए मामलों में सभी पुरुष हैं, जिनकी आयु 20 वर्ष, 21 वर्ष, 24 वर्ष, 32 वर्ष और 40 वर्ष है और सभी वैली आयरन धौलाकुआं के कर्मचारी हैं जो 14 जुलाई को बिहार के छपरा से जिला में आए थे और सभी पांवटा साहिब में संस्थागत क्वारंटाइन थे। इन सभी को कोविड केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट किया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंग: Kangra में मां, बेटी और बेटे सहित पैरामिलिट्री फोर्स का जवान पॉजिटिव
कांगड़ा जिला की बात करें तो आज अब तक 6 नए मामले आ चुके हैं। वहीं, तीन कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इससे पहले कांगड़ा (Kangra) जिला में नूरपुर के बरांडा का 30 वर्षीय आर्मी जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान 12 जुलाई को जम्मू से लौटा है। इसे एमएच पठानकोट शिफ्ट किया जा रहा है। 28 साल की युवती और उसका 24 वर्षीय भाई पॉजिटिव आया है। यह 9 जुलाई को चंडीगढ़ से लौटे हैं। वहीं, इनकी 52 वर्षीय मां भी संक्रमित निकली है। महिला घर पर ही थी। यह सभी नौन थुरल के निवासी हैं। इसमें दोनों भाई-बहन को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। वहीं, 52 वर्षीय महिला को धर्मशाला शिफ्ट गया जाएगा। वहीं, हरोट तहसील जयसिंहपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव निकला है। यह पैरामिलिट्री फोर्स (Paramilitary Force) में कार्यरत है। 13 जुलाई को छतीसगढ़ से लौटा है। व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। फरसेटगंज धर्मशाला (Dharamshala) का 68 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। यह व्यक्ति धर्मशाला में दाखिल था। 32 वर्षीय युवक निवासी पलाख इंदौरा व 43 वर्षीय व्यक्ति निवासी घाड़ हड़सर जवाली ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona in India – हर रोज सामने आ रहे 8 हजार से अधिक मामले, 2 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा
हिमाचल में आज 36 नए मामले, 19 पॉजिटिव हुए ठीक
हिमाचल में आज 36 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सोलन में 16, कांगड़ा में 6, सिरमौर में पांच, ऊना में 4, शिमला में दो, कुल्लू, हमीरपुर और मंडी में एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, 19 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें ऊना के 8, कांगड़ा व मंडी के तीन तीन, शिमला और बिलासपुर के दो. दो, चंबा का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1457 पहुंच गया है। अभी 401 एक्टिव केस हैं। अब तक 1034 ठीक हो चुके हैं। वहीं, आज 2545 सैंपल में से 2248 नेगेटिव रहे हैं। 279 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 18 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव केस पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।