- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 267 मामले सामने आए हैं। वहीं, 440 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज कोरोना से तीन की जान गई है। इसमें शिमला, कुल्लू व किन्नौर में एक-एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल (Himachal) में कुल आंकड़ा 17244 पहुंच गया है। अभी 2678 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 14301 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 243 पहुंच गया है। हिमाचल में रिकवरी रेट 83 फीसदी के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में आज कोरोना के 2720 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2358 नेगेटिव रहे हैं। 130 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज के सैंपल से 232 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
मंडी जिला में 55, शिमला (Shimla) में 45, लाहुल स्पीति में 34, कांगड़ा में 31, कुल्लू में 25,बिलासपुर व चंबा में 16-16, सोलन में 17, हमीरपुर में 10, सिरमौर व ऊना में 9-9 मामले सामने आए हैं। वहीं, मंडी (Mandi) के सबसे अधिक 254, शिमला के 55, कांगड़ा (Kangra) के 40, सोलन के 34, ऊना के 17, चंबा (Chamba) के 15, बिलासपुर के 13, सिरमौर के 8 व किन्नौर के चार कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
हिमाचल में कोरोना मृत्यु का सिलसिला जारी है। एक अक्टूबर से अब तक 62 लोगों की जान जा चुकी है। आज तीन लोगों ने दम तोड़ा है। इसमें कुल्लू (Kullu) में 82 वर्षीय व्यक्ति, किन्नौर में 29 वर्षीय युवक व शिमला में 32 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। उक्त लोग किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे।
जिला ऊना में कोरोना पॉजिटीव के 09 मामले आए हैं।आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 153 सैंपल में से 05 सैंपल पॉजिटिव और 148 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। ऊना (Una) उपमंडल के संतोषगढ़ के वार्ड 2 का 30 वर्षीय युवक, बसदेहड़ा का 27 वर्षीय युवक और ऊना शहर के गलुआ का 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के बडोह का 45 वर्षीय व्यक्ति और गोंदपुर बनेहड़ा का 44 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रेपिड एंटीजेन में 58 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 04 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के लोहारली में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 53 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 50 वर्षीय पत्नी और 22 वर्षीय बेटी संक्रमित पाए गए हैं।ऊना की 25 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है
मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर (Sunder Nagar) में एक साथ कोरोना 11 मामले आने से हड़कंप मच गया है। शनिवार शाम आई ताजा रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ललित चौक से 45 वर्षीय व्यक्ति, चांगर से 42 वर्षीय व्यक्ति, चांगर से 16 वर्षीय युवक, भोजपुर से 46 वर्षीय व्यक्ति, अंबेडकर नगर से 27 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय युवती, हड़ेटी से 63 वर्षीय व्यक्ति, बीबीएमबी कॉलोनी से 56 वर्षीय व्यक्ति, और चतरोखड़ी से 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। मामले की जानकारी सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने दी है।
- Advertisement -