-
Advertisement
#CoronaUpdate : बिलासपुर में नौ पुलिस कर्मियों सहित 28 Positive
घुमारवीं। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिला बिलासपुर (Bilaspur district) में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं जिनमें घुमारवीं थाना के नौ पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव (Positive) पाए गए हैं। इन 28 मामलों में अधिकतर मामले पहले पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क के हैं। घुमारवीं थाना में एक पुलिस कर्मी जो पॉजिटिव आया था उसके संपर्क में आने वाले नौ पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: #CoronaBreaking: हिमाचल में तीन ने तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा 36 पहुंचा, 187 केस
घुमारवीं (Ghumarwin) शहर का ही व्यापारी जो कसोहल गांव का है उसके संपर्क में दो अन्य लोग आ गए हैं। इसी तरह कुछ दिन पहले भगेड़ में पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में पांच लोग आए हैं तथा रोहिण के दो मामले आए हैं। एम्स में भी जो छह मामले पॉजिटिव आए हैं वह भी पहले आए पॉजिटिव लोगों के संपर्क में है। दो मामले गाहर पंचायत के वाह गांव के हैं, जो सामान्य फ्लू की दवाई के लिए अस्पताल गए थे और वहां पर उनका सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीसी राजेश्वर गोयल ने मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी पॉजिटिव लोगों को कोविड सेंटर (Covid Center) लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
चंबा में चंडीगढ़ से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव
वहीं, चंबा जिला के भटियात क्षेत्र का चंडीगढ़ से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। निजी क्षेत्र में कार्यरत करीब 47 वर्षीय यह व्यक्ति चंडीगढ़ से लौटा था तथा कुडणू पंचायत का रहने वाला है। समोट खंड की स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा था। गत देर रात आई रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य टीम उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जानकारी लेकर उसे उपचार के लिए कॉविड सेंटर बालू शिफ्ट करने की औपचारिकताओं में जुट गया है। इसके बाद सुबह कुठेड़ गांव के सड़क से ऊपर के क्षेत्र को सील कर दिया गया है।



