-
Advertisement
आईटीबीपी में 287 कांस्टेबल किए जाएंगे भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
Last Updated on November 6, 2022 by sintu kumar
आईटीबीपी (ITBP) में 287 पदों को भरा जा रहा है। भर्ती के इच्छुक लोगों के लिए यह सुनहरी मौका है। इसमें टेलर, मोची, सफाई कर्मी, नाई और गार्डनर (Tailors, cobblers, sweepers, barbers and gardeners) आदि के पद भरे जा रहे हैं। वहीं इन पदों में 246 पोस्टें पुरुषों की भरी जा रही हैं, वहीं 41 पोस्ट महिलाओं की भरी जा रही हैं। वहीं कांस्टेबल टेलर की पोस्टों के लिए 18 पद भरे जा रहे हैं। इसमें 16 पोस्ट पुरुषों की भरी जा रही हैं, जबकि दो महिलाओं की भी भर्ती किया जाएगा। इसी प्रकार गार्डनर कांस्टेबल के लिए 16 पद रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें:पवन हंस ने खोले नौकरी के द्वार, हिमाचल में भी होगी भर्ती, एक क्लिक पर जाने डिटेल
इनमें 14 पद पुरुषों के लिए (14 posts for men) हैं, जबकि दो पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। इसी प्रकार मोची के लिए 31 पोस्टें रखी गई हैं। इनमें से 26 पुरुष भर्ती किए जा रहे हैं जबकि पांच महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। इसी तरह से सफाई के लिए 78 पोस्ट सृजित की गई हैं। इनमें से 67 पुरुष भर्ती किए जाएंगे जबकि 11 महिला पद भरे जा रहे हैं। इसी प्रकार वाशरमैन के लिए 89 पोस्टें रखी गई हैं। इनमें से 76 पद पुरुषों के भरे जाएंगे और 13 पद महिलाओं के भरे जाएंगे। वहीं नाई के लिए 55 पोस्टें सृजित की गई हैं। इनमें से 47 पद पुरुषों के लिए रखे गए हैं जबकि आठ पद महिलाओं के लिए (eight posts for women) रखे गए हैं। इसके लिए 23 नवंबर से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। वहीं इसके लिए अंतिम तिथि 22 दिसंबर तक रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन itbpolice.nic.in पर किया जा सकता है। वहीं इसके वेतन सातवें आयोग के आधार पर 21,700 से 69,100 तक दिया जाएगा। वहीं आयु सीमा और अन्य योग्यताओं के लिए ऑफिशियली नोटिफिकेशन पर अवलोकन किया जा सकता है।