-
Advertisement
kangra: चक्की खड्ड में महिला -पुरुष के शव मिले, नहीं हो पाई पहचान
जसूर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले( kangra distt)के डमटाल पुलिस थाना के तहत भदरोआ गांव के निकट चक्की खड्ड में दो शव ( Deadbody)बरामद हुए हैं। ये शव महिला व पुरुष के बताए जा रहे हैं। दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस( police) ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चक्की खड्ड में दो शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ेः मनाली में Mandi की महिला का तेजधार हथियार से Murder, शेड में मिला शव
जानकारी के अनुसार दो शवों की सूचना मिलने पर डमटाल पुलिस थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एएसपी अशोक रतन भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि दोनों शव पुलिस ने बरामद किए हैं। इसमें से एक महिला और एक पुरुष है। अभी तक इन शवों शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नूरपुर अस्पताल में रखा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


