-
Advertisement
पतलीकूहल और सलूणी-चम्बा सड़क पर चरस की खेप सहित 3 गिरफ्तार
Last Updated on December 15, 2023 by Soumitra Roy
तुलसी बाबा/कुल्लू। पतलीकूहल में पुलिस ने एक युवक को 750 ग्राम चरस (Charas) के साथ दबोचा है। पुलिस ने युवक (Youth) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पतलीकूहल के बनौण मोड़ के पास एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देख युवक घबरा गया , पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास 750 ग्राम चरस बरामद हुई। SP साक्षी वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
512 ग्राम चरस के साथ 2 धरे
सुभाष महाजन/चंबा। चंबा पुलिस ने सलूणी-चम्बा (Saloni-Chamba) सड़क पर डनून में 2 युवकों को 512 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुख्य आरक्षी परवेश कुमार के नेतृत्व में नाकाबंदी की थी। इस दौरान किहार की ओर से आई कार को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका तो कार में सवार 2 युवक घबरा गए। पुलिस कर्मियों ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 512 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान, विपिन कुमार पुत्र चमारु राम निवासी सलूणी और सतीश कुमार पुत्र हेम राज निवासी सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।