-
Advertisement
3 IAS और 1 HAS का तबादला, ओमकांत ठाकुर होंगे मंडी के SDM
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार ने तीन आईएएस (IAS) और एक एचएएस (HAS) अफसर का ट्रांसफर किया है। सोमवार को अधिसूचना जारी (Notification) के मुताबिक निदेशक विजिलेंस व विशेष सचिव (गृह व विजिलेंस) को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (Himachal Pradesh State Civil Supplies Corporation) का एमडी नियुक्त किया गया है।
वहीं, विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को निदेशक विजिलेंस व विशेष सचिव (गृह व विजिलेंस) बनाया गया है। उनके पास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। करसोग के एसडीएम ओमकांत ठाकुर को मंडी का एसडीएम (SDM) तैनात किया गया है। इससे पहले उनके पास मंडी के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार था। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार राज्य खाद्य आयोग के सचिव वीरेंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश विवि (HPU) शिमला का रजिस्ट्रार (Registrar ) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यभार से एकता काप्टा को भार मुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े:कांगड़ा में 250 करोड़ से लगेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, इन जिलों को फायदा
