-
Advertisement
Big Breaking : कोरोना की गिरफ्त में हिमाचल, Kangra में तीन नए Positive आए सामने
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा (Kangra) जिला कोरोना की गिरफ्त में जकड़ता नजर आ रहा है। कोरोना वायरस के मामले इस जिला में काफी तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। ताजा रिपोर्ट बता रही है कि इस जिला में तीन नए पॉजिटिव (Positive) केस सामने आए हैं। ये तीनों पंचरुखी, पपरोला व मझारका (दौलतपुर कांगड़ा) से ताल्लुक रखते हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने पुष्टि करते हुए कहा है कि इनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में इनके कोरोना टेस्ट हुए हैं। इन तीन मामलों के साथ हिमाचल में एक्टिव केस 21 हो गए हैं। कांगड़ा में अब एक्टिव मामले आठ हैं। हिमाचल में कोरोना पाजिटिव का आंकड़ा 62 पहुंच गया है।
इसमें गौर करने वाली बात ये है कि दिल्ली से वापस अपने घर लौटे लोगों ने कांगड़ा को हॉटस्पॉट बना दिया है। तीन नए मामलों को छोड़ दें तो सिर्फ कांगड़ा विकास खंड में ही पिछले छह दिन में कोरोना के पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक सगे भाई-बहन शामिल हैं। आठ मई के बाद लगातार प्रतिदिन एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पहला मामला छह मई को जमानाबाद पंचायत में आया था। पांच मरीजों में से चार दिल्ली से लौटे हैं, जबकि एक युवती दिल्ली से लौटे अपने भाई के संपर्क में आने से पॉजिटिव आई है। एहतियात तौर पर डाॅ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल टांडा को डिसेनेटाइज करने का काम शुरू हो गया है। ऐसा बाताया जा रहा है कि एक संदिग्ध के ओपीडी में आने के बाद डिसेनेटाइज का काम शुरू हुआ है।


