-
Advertisement
नगर परिषद व नपं चेयरमैन के 33 पद SC, ST और महिला के लिए रिजर्व, अधिसूचना जारी
Last Updated on December 17, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में नगर परिषद व नगर पंचायतों (Nagar Panchayat) के चेयरमैन पद पर एससी (SC), एसटी (ST) व महिला आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 33 नगर परिषद व नगर पंचायतों में चेयरमैन का पद एससी, एसटी व महिलाओं के लिए रिजर्व होगा। छह नगर पंचायतों में चेयरमैन का पद एससी महिला, दो नगर पंचायतों में एससी, तीन नगर परिषदों में एससी के लिए रिजर्व रखा गया है। चंबा में नगर परिषद डलहौजी चेयरमैन का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा 10 नगर परिषदों में महिला, 11 में महिलाओं के लिए रिजर्व है। सचिव शहरी विकास रजनीश ने अधिसूचना (Notification) जारी की है।
यह भी पढ़ें: Himachal में जिला परिषद अध्यक्ष का आरक्षण रोस्टर जारी, आठ रिजर्व
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group