-
Advertisement
हिमाचल में आज कोरोना के 374 नए मामले, चंबा आज भी टॉप पर
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले परेशानी बढ़ाने वाले हैं। बुधवार को अभी तक कोविड-19 के 374 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं आज भी दो कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। सबसे अधिक मामले चंबा जिला से सामने आए हैं। हिमाचल में आज 139 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 2 लाख 08 हजार 990 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसी तरह से 2 लाख 02 हजार 893 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में मरने वालों का आंकड़ा 3523 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में 2556 एक्टिव केस (Active Case) मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में डराने लगा कोरोनाः आज 419 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, दो की गई जान

आज किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज भी चंबा जिला से सबसे अधिक 105 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से मंडी में 66 , कांगड़ा में 64, बिलासपुर में 19, हमीरपुर में 35, शिमला (Shimla) में 27, कुल्लू में 33, किन्नौर में 2, सोलन में 5, ऊना में 5 और लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला में 13 मामले आए हैं। आज सुखद है कि सिरमौर में कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

