हिमाचल में शातिरों के झांसे में आया व्यक्ति, लोन के नाम पर गंवा दिए 4 लाख

शिमला के कोटखाई का है मामला, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमाचल में शातिरों के झांसे में आया व्यक्ति, लोन के नाम पर गंवा दिए 4 लाख

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल में लोन दिलाने के नाम पर शातिर ने एक व्यक्ति से 4 लाख की ठगी (Fraud) की है। मामला शिमला (Shimla) जिला के कोटखाई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस थाना में की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कोटखाई के गोविंदपुर गांव निवासी राम लाल चौहान ने बताया कि उसने एक निजी फाइनेंस कंपनी में लोन के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे तीन अनजान नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों ने बताया कि वे उसी फाइनेंस कंपनी से बोल रहे हैंए जिसमें उन्होंने लोन लेने के लिए आवेदन दिया है।


यह भी पढ़ें: हिमाचलः पूरी वोल्वो बस लूटने वाले दो चोर दबोचे, सामान भी बरामद

इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को लोन (Loan) देने का झांसा देते हुए कहा कि इसके लिए उसे ट्रांजेक्शन फीस के तौर पर चार लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी कंपनी के खाते में जमा करवाने होंगे। पीड़ित राम लाल चौहान आरोपियों की बातों में आ गया और उसने उक्त रकम आरोपियों द्वारा बतलाए गए बैंक अकाउंट में जमा करवा दी। इसके बाद जब आरोपियों के मोबाइल स्विच आफ हुएए तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने कोटखाई थाने में मामले की शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई। वहीं ठियोग के डीएसपी लखबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi news | latest himachal news in hindi | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | लोन | himachal news live | हिमाचल | current news of himachal pradesh | Shimla | ठगी | himachal news online | Fraud | 4 लाख | गंवा दिए | Loan | व्यक्ति | Himachal News | latest news | झांसे | Himachal Breaking News | शातिरों
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है