-
Advertisement
हमीरपुर में 4 और ऊना में एक Corona Positive, मुंबई व दिल्ली से जुड़ी है सभी की ट्रैवल हिस्ट्री
हमीरपुर/ ऊना। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में कोरोना सक्रंमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हमीरपुर में 4 और ऊना में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया हैं। हमीरपुर में पाए गए चारों कोरोना पॉजिटिव 24 मई को मुंबई से लौटे थे। इन में तीन पुरुष और एक महिला है।
इसके अलावा ऊना कोरोना पॉजिटिव पाया गया चड़तगढ़ का यह व्यक्ति 19 मई को दिल्ली से लौटा था और इसे बसदेहड़ा में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया गया था। आज इस व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
यह भी पढ़ें: ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच हुआ Corona positive रत्ती की महिला का अंतिम संस्कार
डीसी हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि मंगलवार को जिला में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित चार नए मामले सामने आए हैं। यह चारों महाराष्ट्र के ठाणे से रेलगाड़ी में यहां पहुंचे हैं और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किए गए थे। इनमें से तेरटी गांव का 54 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति राजकीय बहुतनीकी संस्थान बड़ू में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किया था।

दूसरा नादौन क्षेत्र का 44 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति चालक है और उसे बड़ू में ही इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइनमें रखा गया था। तीसरी नादौन क्षेत्र की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ उक्त रेलगाड़ी में वापस लौटी है और बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में ही इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थी। चौथा नादौन क्षेत्र के झरेड़ी गांव का 49 वर्षीय व्यक्ति भी उसी रेलगाड़ी में वापस आया है और राधास्वामी परिसर दरकोटी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया था। इसके साथ ही हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है और 60 मामले एक्टिव है।


