-
Advertisement
शिमला में महिला के साथ 4 लोगों ने की अश्लील हरकतें, FIR दर्ज
Crime News: शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला (Shimla) में एक महिला के साथ अश्लील हरकतें (Obscene Acts) करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला को जाति सूचक शब्द कहकर भी अपमानित किया है। महिला ने 4 लोगों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है।
महिला ने ऑनलाइन पुलिस को दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में महिला का आरोप है कि अनिल सूद के साथ 3 अन्य लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। महिला ने बीती शाम को ही इसकी पुलिस को ऑनलाइन शिकायत (Online Complaint) की है। इस मामले में जानकारी देते हुए SHO सदर थाना धर्म सेन नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। महिला के बयान को कलमबद्ध करने के बाद जल्द आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
-लेखराज धरटा
