- Advertisement -
सरकाघाट। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में महिला से छेड़छाड़ (Molestation) का मामला सामने आया है। मामला सरकाघाट (Sarkaghat) की बलद्वाड़ा तहसील से सामने आया है। महिला ने इसको लेकर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत (Complaint) में गांव धतोली की सुनीता देवी ने बताया कि उसी के गांव के रणजीत सिंह ने कश्मीरी मजदूर की मदद से उनकी मलकीयत जमीन से पेड़ कटवाने की कोशिश की। जब सुनीता ने इसका विरोध किया तो रणजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की व छेड़छाड़ करने लगा। यहां तक कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। डीएसपी सरकाघाट तिलकराज शांडिल्य ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है
वहीं एक अन्य मामला उपमंडल सरकाघाट की पौंटा पंचायत के जरल गांव से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही भान्जे पर उसके खाते से 56 हजार निकालने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं अब उसका भान्जा गायब (Missing) है। व्यक्ति ने पुलिस से जल्द से जल्द उसके भान्जे को ढूंढने और उसके पैसे दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस में दी शिकायत में नीरज कुमार ने बताया कि उसका भान्जा दो वर्ष से उसके पास ही रहता है। 19 मई को जब उसने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसके खाते से 56 हजार रुपए गायब थे। उसे अपने भान्जे पर शक था, जिसकी पुष्टि बाद में बैंक शाखा ने भी कर दी। उन्होंने बताया कि 19 मई को उनका भान्जा स्कूल गया था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। नीरज कुमार ने पुलिस से अपने भान्जे की तलाश करने की गुहार लगाई है। डीएसपी तिलकराज शांडिल्य ने बताया कि नीरज के भान्जे की तलाश के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है।
- Advertisement -