-
Advertisement
#Himachal: 16 को इन्हें दी जाएगी Corona Vaccine, टीका लगने के बाद यह सावधानियां जरूरी
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का इंतजार खत्म हो गया है। कोरोना वैक्सीन हिमाचल पहुंच चुकी है। पुणे स्थित सिरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन को इंडिगो एयरलाइंस से चंडीगढ़ (Chandigarh) लाया गया। हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चंडीगढ़ से वैक्सीन लेने के बाद शाम करीब 7 बजे परिमहल शिमला में दवाई लेकर पहुंचे। शिमला से ही वैक्सीन प्रदेश के सभी जिलों को भेजी जा रही है।स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 16 जनवरी को 41 हजार डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को टीका लगेगा। 16 जनवरी को प्रदेश के 27 केंद्रों में ये वैक्सीन लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: शिमला पहुंची Corona Vaccine, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर की रिसीव, फिर सड़क मार्ग से पहुंचाई

वैक्सीन का टीका लगने के बाद 42 दिन तक उक्त व्यक्ति को परहेज करना पड़ेगा। जिस भी व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी, उसको भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा, मास्क पहनना होगा, किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से बचना होगा।यदि कोविशील्ड (Covishield) का टीका लगाया है, तो उसे दूसरी वैक्सीन भी इसी की दी जाएगी। पहली वैक्सीनेशन लगने के बाद दूसरा चरण 28 दिन बाद होगा।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः हिमाचल में Corona Vaccine को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए अब कब पहुंचेगी Shimla

कोरोना वैक्सीनेशन को खोलने के बाद 4 घंटों के अंदर इस्तेमाल करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लिए प्रथम चरण में सीरम इंस्टीट्यूट में बन रहे ऑक्सफोर्ड के टीके ‘कोविशील्ड’ की 93 हजार डोज मंजूर की हैं। पहले चरण का टीकाकरण अभियान 10 दिन चलेगा। 46 सेंटरों में यह वैक्सीन लगाई जाएगी।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


