-
Advertisement
कोचिंग सेंटर हादसा: थार मालिक समेत 5 और गिरफ्तार, JE और AE टर्मिनेट
Coaching centre incident: नई दिल्ली। राजेंद्र नगर थाना पुलिस (Rajendra Nagar Police Station)ने राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार ( Arrest) किया है, इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था, जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया था, इसके अलावा बेसमेंट के मालिक भी पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested by police) किया है।इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या सात हो गई है। इस हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर अश्वनी कुमार ने स्थानीय JE और AE को टर्मिनेट कर दिया है। हादसे के बाद निगम की यह अधिकारियों पर पहली बड़ी कार्रवाई है।
छात्र एक ही सवाल कर रहे हैं,
कहाँ है BJP appointed MCD कमिश्नर? pic.twitter.com/cRAbrJfuH2
— Shivam Singh (@PoeticShivam) July 28, 2024
छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच एमसीडी ने बिल्डिंग बायलॉज (MCD building bylaws) का उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को करोल बाग में 13 कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट को सील कर दिया। मेयर शेली ओबेरॉय ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।डीसीपी एम हर्षवर्धन (DCP M Harshvardhan) के अनुसार इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रख रहे हैं। बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि करने की कोई अनुमति नहीं थी। हमने एमसीडी से कुछ जानकारी मांगी है, और हम उनकी भूमिका की भी जांच करेंगे। सभी कोणों से जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शनकारी छात्रों से शांति बनाए रखने और मुख्य सड़कों को अवरुद्ध न करने की अपील करते हैं, और विश्वास है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
