-
Advertisement
पत्नी व बच्चे के साथ निकला था कार में, घर से कुछ दूरी पर हो गया हादसा
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के बरमाणा पुलिस थाना के अंतर्गत सुई गांव के पास कार हादसे ( Car accident) का शिकार हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल ( injured) हो गए। जिनमें से एक महिला को ज्यादा चोटें आई है और उसे बिलासपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएम.सी शिमला ( IGMC Shimla)रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : ब्लैकमेलिंग के चक्कर में फंसा आरटीआई एक्टिविस्ट, 50 हजार सहित धरा
जानकारी के अनुसार सुई गांव का रहने वाला सुनील कुमार शनिवार सुबह पत्नी व 3 बच्चों के साथ कार में सवार होकर घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर कार खाई में गिर गई। हादसे की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकाल कर निजी गाड़ियों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। अस्पताल से सुनील की पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…


