-
Advertisement
Himachal में 54 और नई पंचायतें प्रस्तावित, किस जिला में कौन सी बनेंगी- जानिए
Last Updated on August 28, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में 230 नई पंचायतों के बाद अब 54 और नई पंचायतें बनाने की एक और अधिसूचना जारी की गई है। यह अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई है। बता दें कि जिलों में 55 पुरानी पंचायतों (Panchayats) से ये 54 नई पंचायतें बनाने के प्रस्ताव प्रदेश सरकार (State Govt) के पाए आए थे। जिसके बाद यह अधिसूचना जारी की गई है। शुक्रवार से अगले नौ दिन तक जिलों के डीसी के पास पंचायतों के सदस्य अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। जिसके बाद जिला डीसी को तीन दिन के अंदर इन मामलों को सुलझाने के बाद सरकार के पास भेजना होगा।
यह भी पढ़ें: Kangra जिला में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आरक्षण की अधिसूचना जारी
जानकारी देते हुए प्रदेश के पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने तय मापदंडों के अनुसार 54 और नई पंचायतों के लिए अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। इस अधिसूचना के जारी होने के नौ दिन के भीतर प्रभावित पंचायतों के लोग संबंधित डीसी (DC) के पास अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इन मामलों को तीन दिन के भीतर निपटाना होगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने इससे पहले 230 नई पंचायतों की अधिसूचना जारी की थी। इन पंचायतों के लिए 29 अगस्त तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
कांगड़ा और अन्य जिलों में ये नई पंचायतें भी प्रस्तावित
जिला कांगड़ा के देहरा विकास में लगडू पंचायत को तोड़कर हरदीपपुर नई पंचायत बनाए जाना प्रस्तावित है। मूहल से अलग कर जालंधर लाहड़ ठाकुरद्वारा, कांगड़ा विकास खंड मंे बीरता से तोड़कर ललेहड़ को नई पंचायत बनाए जाना प्रस्तावित है। नगरोटा सूरियां विकास खंड में डोल भटेहड़ से पद्धर व कटोरा से वनतुंगली, सुलह में खैरा मतेहड़ से कोठी, परागपुर में ढौंटा फलरवाड़ा से बैह, नगरोटा बगवां में मलां से उपरली मझेटली, मुहालकड़ चाहड़ी से चाहड़ी व धलूं से रिन बनाए जाना प्रस्तावित है। विकास खंड बैजनाथ में भट्टू पंजाला से पंजाला लोअर पंजाला पंचायत बनाए जाना प्रस्तावित है। पंचरूखी विकास खंड में छेक डोली खुर्द से सलेहरा व नूरपुर विकास खंड में सुल्याली से लोहारपुरा पंचायत बनाए जाना प्रस्तावित है। कांगड़ा जिला में कुल 13 और नई पंचायतें बनाई जानी है। पहले 33 पंचायतें प्रस्तावित हैं। ऐसे में अब 43 के करीब पंचायतें हो गई हैं। बिलासपुर में दिगथली मुख्यावास तूनीघाट, सोलग जुरासी, दरोबड़, बल्ह चुराणी, चंबा में डौरी, संतेवा चिल्ली, शिरी, हमीरपुर में जीहण मुख्यावास बढ़ेहतर, मनिहाल, पुली, मंडी में अनाह, नेहरा स्थित गणई, गलयोग सीणी, कांढी बाडी, कंदार, निचली बैहली मुख्यावास भलवाहण, घांघल, फगवास, बीना, कुमहारडा, वनेरडी, मंदर, शलाग नई पंचायतों प्रस्तावित हैं। शिमला में बागन, कोठी, पारसा, नाला, सिरमौर में माशू, मेलियों, फतेहपुर, क्यारदा, विडला दिगवा स्थित पंजाह, धारवा, कुडू लवाना, चंदोल, धरोटी व ऊना में भैणी खड्ड, समनाल, पल्लियां, वल्ह खालसा, सारड़ा नई पंचायतांे प्रस्तावित हैं।