- Advertisement -
आज पूरे विश्व में न्यू ईयर (New Year) का जश्न मनाया जा रहा है। कुछ लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए हिल स्टेशन (Hill station) की ओर गए हैं। वहीं, भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत (North India) में अभी तक पारा जीरो के पास नहीं पहुंचा है। वैसे तो दुनिया (World) में इतनी ठंड कई जगहों पर पड़ती है। आज हम आपको रूस (Russia) की एक जगह याकोतिया के जरिए बताते हैं कि इतनी ठंड में लोग किस तरह रहते हैं और वहां कितनी ठंड पड़ती है। दरअसल, यहां तापमान माइनस 40 डिग्री रहता है। कई बार तो ऐसा होता है कि यह तापमान नीचे गिरकर 55 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। यहां होने वाली सर्दी का आप अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि जितनी ठंड आपके फ्रीजर में होती हैए उससे भी दोगुना ठंड यहां पड़ती है। इसे दुनिया की सबसे ठंडी सिटी भी माना जाता है।
वैसे तो यहां के लोगों को यहां के मुश्किल मौसम में रहने की आदत है। यहां इतनी ठंड पड़ती है कि यहां के लोग जब बाहर निकलते हैं तो इनकी आंखों की पलकों पर भी बर्फ जम जाती है। यहां तापमान माइनस 40 डिग्री से कम जाना काफी आम बात हैए लेकिन जब 55 डिग्री से भी कम हो जाता है तो बच्चों की स्कूल बंद कर दी जाती है। इतनी ठंड है कि यहां की नदियां जम जाती है और उस पर आसानी से भारी भरकम ट्रक चलाया जा सकता है।
ऐसा नहीं है कि यहां लोग सिर्फ घरों में ही रहते हैंए जबकि अपनी दैनिक दिनचर्या पूरी करते हैं। जैसे जब क्रिसमस आती है तो इसके जश्न के लिए लोग लंबे समय से इंतजार करते हैं और क्रिसमस की ठंड में भी काफी मजा करते हैं और पूरा जश्न मनाते हैं। इस वक्त यहां तापमान काफी कम हो जाता हैए लेकिन लोग आसानी से घूमते हैं। अगर आप देखेंगे कि बहुत सी चीजें यहां एक तरह से फ्रोजन आइटम ही हो जाती हैं।
वैसे लोग रात में निकलना कम पसंद करते हैं और हमेशा गर्म कपड़े पहने नज़र आते हैंए लेकिन इस ठंड में भी वे आसानी और आराम से अपना टाइम स्पेंड करते हैं। अब इन लोगों की इस तापमान में जीने की आदत हो चुकी है और इस मौसम के हिसाब से उनकी लाइफस्टाइल तय रहती है।
- Advertisement -