- Advertisement -
दुनिया भर में कई तरह की अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ चीजें इतनी अनोखी होती हैं कि उन विचित्र चीजों के रहस्य किसी को भी नहीं पता होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अपने आप में ही एक अनोखी चीज है। इस पत्थर का वजन कई हाथियों के वजन से भी ज्यादा भारी है, लेकिन फिर भी कोई भी इंसान इस पत्थर को हिला सकता है।
ये विशाल पत्थर फ्रांस (France) में है। उत्तर पूर्वी फ्रांस के ह्युएल गोट जंगल (Huelgoat forest) में ग्रेनाइट (Granite) से बनी एक बेहद मशहूर चट्टान है, जिसका नाम ट्रेंबलिंग स्टोन (Trembling Stone) या लोग स्टोन (Logan Stone) है। ये चट्टान किसी भी इंसान के वजन से सैंकड़ों गुना ज्यादा भारी है, लेकिन फिर भी कमजोर सा इंसान भी इस चट्टान को आराम से हिला सकता है। लोगों को ये एक चमत्कार लगता है, लेकिन ये पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है।
बता दें कि इस चट्टान का वजन 132 टन यानी लाखों किलो है। जिस जंगल में ये चट्टान पाई जाती है, वहां कई बड़ी चट्टानें और बोल्डर मौजूद हैं, लेकिन इस चट्टान की अपनी एक अलग पहचान है। इस चट्टान का कोना स्थिर है और ये चट्टान एक सपाट पत्थर पर टिकी हुई है। जिस कोने पर ये चट्टान टिकी है उस एक कोने को छूने से पत्थर ऊपर-नीचे झूलने लगता है।
ट्रेंबलिंग स्टोन के कारण फ्रांस का ये शहर फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। दुनियाभर से लोग यहां इस पत्थर को देखने आते हैं। ऐसा ही एक विचित्र पत्थर भारत के तमिलनाडु के महाबलिपुरम (Mahabalipuram) में भी मौजूद है। भारत में ये पत्थर कृष्णा के माखन का गोला (Krishna’s Butterball) नाम से प्रसिद्ध है और ये पत्थर फ्रांस के पत्थर से भी ज्यादा भारी है। दावा किया जाता है कि ये 250 टन का पत्थर 1300 सालों से ऐसे ही एक बड़ी चट्टान पर पड़ा हुआ है। हल्के से भी छूने पर ये हिलने लगता है और ऐसा लगता है कि ये लुढ़क जाएगा। हालांकि, आजतक ऐसा हुआ नहीं है।
- Advertisement -