5 साल की बच्ची ने किया अंगदान, बचाई दो लोगों की जिंदगी

एम्स के इतिहास की सबसे छोटी डोनर

5 साल की बच्ची ने किया अंगदान, बचाई दो लोगों की जिंदगी

- Advertisement -

आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत सारे लोग अपने मरने के बाद अपने अंगों को दान करने की बात कहते हैं। दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) के इतिहास में 5 साल 10 महीने की बच्ची रॉली अंगदान करने वाली सबसे छोटी डोनर बनी है। रॉली ने अंगदान कर दो लोगों को जीवनदान दिया है।


यह भी पढ़ें- महज 4 घंटों में ऐसे करोड़पति बना सुंदरनगर का कुलदीप, चलाता है करियाना और बर्तन की दुकान

रॉली के पिता हरिनारायण प्रजापति के अनुसार, 27 अप्रैल, 2022 की शाम रॉली नोएडा सेक्टर 121 स्थित अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाहर से एकदम धमाके की आवाज आई और रॉली के रोने की आवाज गूंजने लगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब मैंने बाहर जाकर देखा तो रॉली खून से लथपथ थी। जिसके बाद वे उसे लेकर तुरंत नोएडा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां से फिर उसे एम्स अस्पताल में रेफर किया गया। जिसके बाद एम्स पहुंचने पर रॉली के सिर का सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके सिर में गोली है और उसके सिर की दो हड्डियां टूट चुकी हैं।

वहीं, दिल्ली एम्स के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. दीपक गुप्ता का कहना है कि बच्ची को सीरियस हालत में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद दो दिन तक लगातार रॉली का इलाज भी किया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह रॉली को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रॉली के माता-पिता गरीब हैं। उन्होंने जब उन्हें अंगदान के बारे में बताया तो रॉली के माता-पिता ने मना कर दिया, लेकिन बाद में वे खुद तैयार हो गए।

परिवार की सहमति के बाद रॉली के लीवर को अपोलो में भर्ती एक बच्चे के शरीर में ट्रांसप्लांट कर दिया गया और दोनों किडनी एम्स के ही मरीज को ट्रांसप्लांट कर दी गई। इसके अलावा रॉली की हार्ट वाल्व और आंखों की कॉर्निया को सुरक्षित कर लिया गया, जिससे कुछ और जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Delhi | national news | Organ Donation | AIIMS Hospital Delhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है